‘भारत भाग्य विधाता’ से समाज को मिलेगी प्रेरणा, रायपुर में कंगना रनौत की फिल्म की स्क्रीनिंग में बोले CM विष्णुदेव साय

By : hashtagu, Last Updated : June 9, 2026 | 5:44 am

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता: द अनसीन हीरोज की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की जमकर सराहना की। रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और साहस, सेवा तथा कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग (Pre-Launch Screening) में शामिल हुए। इस दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले “भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स” को भी सम्मानित किया गया।

Kangana Ranaut, Vishnu Deo Sai, Bharat Bhagya Vidhata, Raipur News, Chhattisgarh News, Bollywood News, 26 11 Mumbai Attack, The Unseen Heroes, CM Sai, Kangana Film, Entertainment News, Raipur Screening

फिल्म की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कंगना रनौत ने एक नर्स (Nurse) की भूमिका को बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी और समर्पण की कहानी को सामने लाती है। यह फिल्म बताती है कि कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य का पालन कैसे किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कंगना रनौत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग होना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि फिल्म सेवा, साहस और मानवता जैसे मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का काम करेगी और लोगों को सकारात्मक प्रेरणा देगी।

कंगना रनौत भी इस विशेष कार्यक्रम में मौजूद रहीं। पारंपरिक हैंडलूम साड़ी में पहुंचीं कंगना ने कार्यक्रम में शामिल लोगों से मुलाकात की। फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और संकट के समय स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को केंद्र में रखती है। फिल्म में कंगना एक समर्पित स्टाफ नर्स की भूमिका निभा रही हैं।

‘भारत भाग्य विधाता: द अनसीन हीरोज’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है।