केंद्र का ऐतिहासिक निर्णय: डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त, पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर कटौती

By : hashtagu, Last Updated : March 27, 2026 | 5:50 pm

रायपुर, छत्तीसगढ़: केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए डीजल को पूरी तरह एक्साइज ड्यूटी (excise duty) से मुक्त कर दिया है और पेट्रोल (petrol) पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। यह कदम देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे आर्थिक राहत (direct relief) देने वाला है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रति हृदयपूर्वक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से आम जनता के जीवन पर सकारात्मक असर पड़ेगा और लोगों को ईंधन की लागत कम होने से आर्थिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह कदम देशवासियों के हित और जीवनयापन में सहूलियत बढ़ाने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।