मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- योग होगा और अधिक लोकप्रिय
By : hashtagu, Last Updated : July 3, 2026 | 6:21 am
रायपुर: छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को पदभार (Charge) ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण (Swearing-in) समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने संजय अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व (Leadership) में प्रदेश में योग (Yoga) को नई पहचान मिलेगी और यह लोगों की दिनचर्या (Daily Routine) का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संजय अग्रवाल लंबे समय से पतंजलि पीठ से जुड़े हुए हैं और योग के क्षेत्र में उन्हें व्यापक अनुभव है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योग और अधिक लोकप्रिय होगा तथा ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार योग के प्रचार-प्रसार और संस्थागत विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य योग को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, ताकि लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।
शपथ ग्रहण समारोह में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और योग से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान संजय अग्रवाल ने अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का भरोसा जताया और कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा।



