सेवा सेतु बना जनता का भरोसेमंद केंद्र, डिजिटल सुशासन से सरकारी सेवाएं हुईं आसान और पारदर्शी

By : hashtagu, Last Updated : July 12, 2026 | 9:32 pm

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सेवा सेतु (Seva Setu) आमजन के विश्वास का नया केंद्र बनकर उभरा है। डिजिटल सुशासन (Digital Governance) को बढ़ावा देते हुए सरकार ने विभिन्न सरकारी सेवाओं (Services) को अधिक आसान, तेज़ और पारदर्शी बनाया है, जिससे लोगों को समय पर सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

सेवा सेतु के माध्यम से अब दस्तावेज़ों, विभिन्न प्रमाण-पत्रों और अन्य जरूरी सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और सुलभ हो गई है। नागरिकों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है और निर्धारित समय सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

राज्य सरकार का उद्देश्य तकनीक के माध्यम से प्रशासन को अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है। सेवा सेतु के जरिए आम नागरिकों को तेज़, सुविधाजनक और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे शासन और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

सरकार का कहना है कि डिजिटल माध्यम से सेवाओं का विस्तार होने से पारदर्शिता बढ़ी है, प्रक्रियाएं सरल हुई हैं और लोगों का समय व संसाधनों दोनों की बचत हो रही है। सेवा सेतु को डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।