45 हजार कर्मचािरयों ने जलाया नियमितिकरण का दीया, उठाया कांग्रेस के घोषणा पत्र उठाए सवाल

By : madhukar dubey, Last Updated : November 20, 2022 | 4:40 pm

छत्तीसगढ़। अनियमित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया। जहां वे शनिवार को अपनी मांग नियमितिकरण का दीया जलाया। वहीं रविवार को प्रदेशभर से कर्मचारी रायपुर पहुंचे। सभी कर्मचारी छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पदयात्रा भी किया। बता दें, इसमें 54 विभाग के 45 हजार संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मनोकामना लेकर सभी चंदखुरी पहुंचे जहां माता कौशल्या के दरबार में पहुंचे। इस दौरान उन्हाेंने राजकीय गीत अरपा पैरी की धार गाते हुए पदयात्र भी किया। इसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी पैदल यात्रा में शामिल थे। पहुंचने के सभी ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की।

चुनावी साल में कर्मचारियों में जगी है आस

सरकार ने दो महीने पहले प्रदेश के सभी विभागों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। इसके बाद खुद प्रदेश सरकार के मंत्री अमरजीत भगत ने दावा किया कि, प्रदेश के कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। बीते कुछ समय में राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में संविदा कर्मचारियों को नियमित किया गया है। इससे प्रदेश के संविदा कर्मचारी भी आशान्वित हैं कि चुनावी वर्ष में इनकी निर्णायक संख्या को देखते हुए सरकार इनके नियमितीकरण के लिए कोई न कोई कदम जरूर उठाएगी।

2018 में कांग्रेस ने हड़ताल पर कहा था, सरकार बनेगी तो 10 दिन में करेंगे नियमित

महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कौशलेष तिवारी ने बताया कि, नियमितीकरण को लेकर 2018 में अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई थी और उस हड़ताल के दौरान आकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने सरकार बनने की स्थिति में 10 दिन के भीतर नियमितीकरण का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। इस पद यात्रा में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, सचिव श्रीकांत लाश्कर महासंघ के सूरज सिंह मौजूद रहे।