ED के घेरे से ‘देवेंद्र यादव’ का ऐलान!, ना डरा हूं, न डरूंगा

By : madhukar dubey, Last Updated : February 20, 2023 | 10:13 pm

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के कद्दावर नेता और भिलाई के लोकप्रिय विधायक (MLA Devendra Yadav) देवेंद्र यादव के घर Ed ने सुबह छापा मारा था। जहां जांच अभी जारी है। इन सबके बीच कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अपने फालोअर्स को संदेश दिया। साथ ही भरोसा भी और बीजेपी को चुनौती भी। उन्होंने लिखा, ना कभी ना कभी डरा हूं.. ना कभी डरूंगा, हर बार लड़ा हूं.. हर बार लडूंगा.., जय हिंद जय छत्तीसगढ़। इस ट्विट से फॉलोअर्स ने अपने-अपने तरीके से साथ देने का वादा भी किया। बता दें, ईडी की कार्रवाई सुबह से जारी है।

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी हमलावार, कहा-बीजेपी कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से डरी है

कांग्रेस नेताओं के घर पड़े छापेमारी से अब कार्यकर्ताओं में उबाल आ चुका हैं। बीतों महीनों से चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से उनके सब्र का बांध टूट चुका है। इस कार्रवाई से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व भी मोदी सरकार पर हमलावार हो गया है। उनका कहना है, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी डरी हुई है।

यही वजह है कि ईडी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच नेताओं के घर पर ईडी की कार्रवाई से पूरे प्रदेश में कांग्रेसी आक्रोश में हैं। उनका कहना है कि इस कार्रवाई का वे मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ऐलान भी किया है। वे ईडी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।