कर्नाटक में ‘अरुण साव’ गरजे!, कांग्रेस के ‘झूठे’ वादों की खोली पोल

By : madhukar dubey, Last Updated : April 25, 2023 | 2:30 pm

छत्तीसगढ़। कर्नाटक (Karnataka) में छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव (Arun Saw) ने जमकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 15 हजार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके 250 करोड़ का आखिरी बजट में प्रावधान किया। अरुण साव ने कहा ऐसी कांग्रेस पर जनता विश्वास न करे जो लोगो को कहते है आप शराब पीना बंद करो तो हम शराबबंदी कर देंगे।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कर्नाटक राज्य के विधान सभा चुनाव प्रचार अभियान के अंतर्गत अरसिकेरे विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी जी वी वसवराजू के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट कर ,चुनाव कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार की सफलताओं जनहितकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। अरुण साव के कहा भारतीय जनता पार्टी पावर की नहीं पब्लिक के विकास की राजनीतिक करती है। उन्होंने कहा जहां भी कांग्रेस की सरकार आती है। वहां भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी हो जाती हैं। कहा, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचारियों के समर्थन में भूपेश ही नहीं पूरी कांग्रेस खड़ी है। कहा, राहुल गांधी ने गंगाजल लेकर शराबबंदी की कसम खाई थी, इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी नहीं की।