भूपेश ने किए ‘प्रियदर्शिनी बैंक’ घोटाले के अभियुक्त का VIDEO पोस्ट

By : madhukar dubey, Last Updated : June 22, 2023 | 11:58 am

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी कि माननीय उच्च न्यायालय ने जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों के गबन के प्रियदर्शिनी बैंक घोटाले (priyadarshini bank scam) की जांच की अनुमति दे दी है।

नार्को टेस्ट में प्रमुख अभियुक्तों में से एक उमेश सिन्हा ने बताया‌ था कि उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके मंत्रियों अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल व रामविचार नेताम सहित कई भाजपा नेताओं को करोड़ों रुपए दिए थे। बैंक संचालकों सहित कई अन्य लोगों को भी पैसे दिए गए। भ्रष्टाचार उजागर होना चाहिए। दोषियों को सज़ा मिलनी ही चाहिए।

यह भी पढ़ें : अमित शाह का मप्र-छग का दौरा आज