नवीन नितिन के बयान पर भूपेश का पलटवार! गिना डाले मोदी के रिपोर्टस कार्ड

By : madhukar dubey, Last Updated : June 7, 2023 | 1:24 pm

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आज बीजेपी के प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन (Nitin Naveen) के बयान पर मोदी सरकार पर हमला बोला। वे बिलासपुर रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, मोदी सरकार का तो हमने रिपोर्ट कार्ड अब तक नहीं देखा। आज तेल का अनाज का पेट्रोल डीजल की कीमत अब तक कितना बढ़ाया पहले वो बताएं। इनके रिपोर्ट कार्ड में लॉकडाउन, नोटबंदी 2000 की नोटबंदी है। और अब तक चिप्स वाले नोट का पता नहीं चल पाया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कार्यकर्ता है कुछ ना कुछ काम तो देना पड़ेगा। छत्तीगढ़ में इनकी कोई गुंजाइश नहीं है। हमने व्यापार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई काम किए हैं। रोजगार और निर्माण कार्यों में भी कई कार्य किए है। इसके अलावा संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

बीजेपी गौठान जाने पर कसा तंज

ये गोठान गए थे गाय खोजने नही वोट खोजने गए थे। कहा, भाजपा के लिए राम और गाय दोनों वोट का माध्यम है। बीजेपी सिर्फ इन मुद्दों पर राजनीति करती है।

आईटी छापे पर मुख्यमंत्री का बयान

ईडी के अधिकारी याहा परमानेंट रहने लग गए हैं। उन्होंने अपने बच्चों का एडमिशन भी स्कूल में यहां करावा लिया है। फरवरी मार्च तक जब तक लोकसभा ना हो जाए तब तक उनका एक सत्र हो जाएगा। अब आइटी वाले भी आ रहे है वे भी किराए से मकान देख लें।

शराबबंदी पर भूपेश ने ये कहा

आने वाले विधानसभा सत्र में अनुसूचित क्षेत्रों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में शराबंदी पर कहा। मैं ऐसा कोई काम नहीं करगा जिसमें लोगों की जान चली जाए। सब बंद होना चाहिए लेकिन इसके लिए वातावरण बनने की आवश्यकता है। शराब गुड़ाकू सब तरह के नशे बंद होना चाहिए लेकिन वातावरण जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा शराब बंद करने कहा गया है इसका मतलब यह नहीं की बंद ही कर दे। निर्णय करने में वक्त नहीं लगता लेकिन सवाल यह है की उसका इंपैक्ट क्या पड़ेगा। अभी इसमें समय सीमा बताना संभव नहीं है।

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को पीएम के टाइम ना देने पर कहा। कई महीने बीत गए अभी तक टाइम नहीं दे पाए। रेल हादसे पर कांग्रेस के 7 सवाल पर कहा भाजपा द्वारा दिए जवाब पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा, ये घटनाएं क्यों घट रही है। अगर इनका मेंटेनेंस रहता नई भरतीय होती तो ऐसा हादसा नहीं होता।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : जंगल में नक्सली हिड़मा की बटालियन और जवानों के बीच गोलीबारी जारी!