भूपेश का ‘अरुण साव’ पर तंज तो MLA धर्मजीत को कहा-‘अपना बुढ़ापा खराब कर रहे हैं’!

By : hashtagu, Last Updated : August 13, 2023 | 2:59 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) पर वार किया। कहा, अरुण साव का कार्यकाल एक साल पूरा हो गया है। लेकिन वो अभी तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं का विश्वास तक नहीं जीत पाए। कहा, वे तो अपने क्षेत्र में एयरपोर्ट तक का काम नहीं करा पाए।

जोगी कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह पर भूपेश बघेल ने कहा, धर्मजीत सिंह को अब लोरमी की जनता पर विश्वास नहीं है। उनको पता हो गया है कि अब लोरमी में उनकी हालत ठीक नहीं है। तो वो अब दूसरे सीटों की तरफ जा रहे हैं। कहा, वैसे भी धर्मजीत सिंह जी कांग्रेस में थे, फिर उसके बाद वे जोगी कांग्रेस में गए। और जोगी कांग्रेस से भाजपा में जा रहे हैं। वे अपना बुढ़ापा खराब कर रहे हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : भरोसे का सम्मेलन: भूपेश ने दिए 467 करोड़ रुपए के ‘विकास कार्यों’ की सौगात! खड़गे भी पहुंचे