दूल्हा-दुल्हन मर्डर: पहले दाेनों में संघर्ष हुआ था! CCTV  में चौंकाने वाले मिले तथ्य!

By : madhukar dubey, Last Updated : February 22, 2023 | 6:29 pm

छत्तीसगढ़। (doolha-dulhan mardar) दूल्हा-दुल्हन मर्डर केस में पुलिस को आज कई सबूत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक रिशेप्शन के दिन दूल्हे-दुल्हन को कुल 14 बार चाकू से वार किया था। इसके बाद उसने खुदकुशी (suicide) कर ली थी। टीम को जो साक्ष्य मिले हैं कि उसके अनुसार दोनों के बीच जमकर संघर्ष भी हुए थे। जहां चूडि़यों के टूटने के समेत कई चीजों के निशान मिले हैं।

पुलिस की पड़ताल में सीसीटीवी फुटेज में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसकी जांच करने पर पुलिस को पता चला, असलम रिशेप्शन से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए जा रहा थ। उसी दौरान उसके साथ किसी के मारपीट भी हुआ थ। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ित्रकोण प्रेम के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक के लव लाइफ में किसी तीसरे की इंट्री हो गई थी, जिसकी वजह से असलम ने खतरनाक कदम उठाया होगा। बहरहाल, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके से बृजनगर का है। अब ये बात भी सामने आ रही है कि दूल्हे असलम (22) का मानसिक संतुलन पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था।

पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि मंगलवार को वो अजीब हरकतें कर रहा था। बहकी-बहकी बातें कर रहा था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही थी। युवक के ब्लड प्रेशर की दवाएं लेने की बात भी सामने आई है।

ताबड़तोड़ 15 बार चाकू से वार करने की बात आई सामने

दुल्हन कहकशां के पेट, सीने, बांह और दोनों हाथाें पर जगह-जगह चाकू से वार के निशान हैं। शव की हालत देखने के बाद पता चला है कि उसके शरीर पर 15 बार चाकू से वार किया गया। असलम, कहकशां से प्यार करता था। घर वालों ने इसी वजह से दोनों का निकाह कराया था।

असलम के शव की जांच में पता चला है कि उसकी जांघ पर गर्दन पर चाकू से वार किया गया। काफी खून बहने से उसकी भी मौत हो गई। कमरे के चारों तरफ खून फैला हुआ था। कहकशां की लाश बेड पर थी और उसके सिरहाने चाकू पड़ा था, जिससे ये वारदात हुई। फर्श पर औंधे मुंह असलम का शव था। कहकशां के पिता पेशे से ड्राइवर हैं।