CG Political Story :  कांग्रेस में टिकट ‘दावेदारों’ के नाम पर संस्पेंस! CEC लेगी निर्णय

By : hashtagu, Last Updated : September 5, 2023 | 2:23 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) को लेकर इस बार कांग्रेस (Congress) और भी ज्यादा सतर्क हो गई है। क्योंकि 2018 में प्रचंड बहुमत पाने के बाद इस बार कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। ऐसे में टिकट दावेदारों के नाम फाइनल करने में कांग्रेस जल्दबाजी के मूड में नहीं है। इसके पीछे कारण है कि क्योंकि कांग्रेस का टारगेट है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 75 सीट से ज्यादा लाना है। इसलिए कांग्रेस अपने टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल करने में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यहां छत्तीसगढ़ में कांगेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में दो दिनों तक चुनाव समिति और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक चली। इसके बावजूद नाम फाइनल नहीं हो पाए। अब छांटे गए नामों को केंद्रीय नेतृत्व ही दावेदारों के नाम फाइनल कर दिए हैं।

  • बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, सीईसी की बैठक के बाद 8 सितंबर को प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। सीएम हाउस में सोमवार को पहले कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई और उसके बाद पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की। इसमें सीएम भूपेश और प्रभारी सैलजा सहित पीसीसी चीफ दीपक बैज, डिप्टी सीएम सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत व सभी सदस्य मौजूद रहे। कुमारी सैलजा ने कहा कि, बैठक में सभी नेताओं ने अपने सुझाव रखे थे। अब 8 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

दोनों ही बैठक में प्रत्याशियों की सूची पर भी मंथन हुआ। हालांकि प्रत्याशियों के नामों पर फैसला नहीं हो सका। कांग्रेस की चुनाव समिति की रविवार को भी देर रात तक बैठक चली थी। इसके बाद प्रदेश प्रभारी सैलजा ने कहा था कि, बैठक में अच्छा फीडबैक मिला है। सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोगों का उत्साह नजर आ रहा है।

सैलजा ने बैठक के बाद ये कहा था

  • कांग्रेस पार्टी और राहुल जी पर छत्तीसगढ़ के लोगों ने विशेष भरोसा रखा है।
  • राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का फिर से छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे आएंगे और पार्टी व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
  • प्रदेश का युवा, गरीब या किसान और मजदूर या आम आदमी हो, सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
  • 5 साल के विकास में उन्हें हिस्सेदारी मिली है।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव दौरे पर आ रहे हैं।
  • मोदी जी भी उनके सामने जवाब दे नहीं पाते।
  • सभी एक साथ मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे।
  • भारत जोड़ो यात्रा के 7 सितंबर को 1 साल पूरे हो रहे हैं। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किया जाएगा।
  • राहुल गांधी जी ने पूरे देश को एक साथ जोड़ा है। नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान खोली है।
  • राहुल जी के साथ पूरे देश के युवा, बुजुर्ग और बच्चे उत्साह के साथ जुड़ रहे हैं, क्योंकि वे हर वर्ग के लोगों की बात सुनते हैं।
  • चुनाव में सभी पदाधिकारियों को जिला व संभाग स्तर पर जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
  • AICC ने सभी को जिला स्तर पर कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया है।
  • सभी पदाधिकारियों को चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • हमारे किसी भी कार्यकर्ता पर कोई दबाव नहीं है।
  • अगर कोई पार्टी विरोधी गतिविधियों में

यह भी पढ़ें : वनडे वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल टीम में शामिल

यह भी पढ़ें : CG Assembly Elections : 20 साल BJP दो-दो परिवर्तन यात्रा! 28 दिन में 83 ‘विधानसभा’ घूमेगी