छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: जिज्ञासु वर्मा टॉपर, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, AI से पढ़ाई बनी सफलता की कुंजी
By : hashtagu, Last Updated : April 29, 2026 | 6:46 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 29, 2026 | 6:46 pm
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट (Result) जारी कर दिया गया है। इस साल कुल 83.04% छात्र-छात्राएं पास (Pass) हुए हैं। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों (Girls) ने लड़कों (Boys) से बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में कुल करीब 2.44 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 2.02 लाख स्टूडेंट्स सफल रहे।
मेरिट लिस्ट में इस बार टॉप 10 में कुल 43 छात्रों ने जगह बनाई है। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिज्ञासु के पिता किराना दुकान चलाते हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया कि उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है।
दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं, जिन्होंने 98.20% अंक हासिल किए। तीसरा स्थान रायगढ़ जिले के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल छाल के छात्र कृष महंत ने 97.80% अंकों के साथ प्राप्त किया।
सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की है, जिससे छात्रों का उत्साह और बढ़ेगा। वहीं 8वीं रैंक हासिल करने वाली हिमशिखा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने स्कूल के साथ-साथ यूट्यूब और चैट जीपीटी की मदद से भी पढ़ाई की, जिससे उन्हें बेहतर परिणाम मिला।
इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 86.04% रहा, जो लड़कों के 78.86% से काफी ज्यादा है। एक बार फिर यह साबित हुआ कि छात्राएं पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
The Chhattisgarh Board of Secondary Education (CGBSE) has declared the results of the High School (10th) and Higher Secondary (12th) examinations for the year 2026 today. Chief Minister Vishnu Dev Sai released the results in the presence of Education Minister Gajendra Yadav.… pic.twitter.com/MPSZwFoHdS
— United News of India (@uniindianews) April 29, 2026