Congress Plan : पहली सूची में 40 नाम हो सकते हैं जारी! 65 पर सिंगल नाम

By : hashtagu, Last Updated : October 10, 2023 | 3:47 pm

छत्तीसगढ़। बीजेपी की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों (Congress Candidates) के नाम फाइनल करने में जुटी है। ऐसे में आज भी चुनाव समिति की बैठक सीएम हाउस (Election Committee meeting CM House) में हो रही है। कांग्रेस की पहली सूची 14 अक्टूबर तक आने की संभावना है। कायस लगाए जा रहे हैं कि 13 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है। जिसके बाद पहली सूची में 40 नाम जारी किए जा सकते हैं। रविवार को ही सीएम हाउस में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रखी गई थी।

CWC की बैठक से पहले हुई कांग्रेस की यह मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक के बाद प्रदेश स्तर पर सभी 90 सीटों पर प्रत्याशियों के सिंगल नाम तय कर लिए हैं। इन्हीं नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।

पहली सूची में 40 नाम किए जाएंगे जारी

कांग्रेस की पहली सूची में लगभग 40 नाम जारी किए जाएंगे। जिसमें सीएम भूपेश बघेल समेत मंत्रियों के नाम होंगे। इसके साथ ही पहली सूची में उन 13 सीटों पर भी उम्मीदवार रखे जाएंगे जिन पर बीजेपी का कब्जा है। पहली सूची जारी होने के एक सप्ताह के भीतर दूसरी सूची आने की संभावना है।

अब तक 6 बार हो चुकी है चुनाव समिति की बैठक

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अब तक 6 बार से अधिक हो चुकी है। जिसमें आवेदनों पर चर्चा हुई। 2 हजार से ज्यादा दावेदारों के आवेदनों में काट-छांट कर लगभग 300 लोगों की एक लिस्ट तैयार की गई थी। जिसमें 40 सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए थे। इसके बाद भी बैठकों का दौर जारी रहा। अब तक 65 सीट पर सिंगल नाम तय कर लिए थे।

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों भड़क उठे ‘MLA बृहस्पत’ के समर्थक! निकाली रैली