नेताओं के घर में ED’ तो बाहर कांग्रेसियों की दहाड़!, विधायक-मेयर ने ‘संभाली’ कमान

By : madhukar dubey, Last Updated : February 20, 2023 | 5:05 pm

छत्तीसगढ़। (Congress) कांग्रेस नेताओं के घर पड़े ED छापेमारी से अब कार्यकर्ताओं में उबाल आ चुका हैं। बीतों महीनों से चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से उनके सब्र का बांध टूट चुका है। इस कार्रवाई से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व भी मोदी सरकार पर हमलावार हो गया है। उनका कहना है, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से BJP डरी हुई है।

यही वजह है कि ईडी को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। इधर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राष्ट्रीय अधिवेशन के बीच नेताओं के घर पर ईडी की कार्रवाई से पूरे प्रदेश में कांग्रेसी आक्रोश में हैं। उनका कहना है कि इस कार्रवाई का वे मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ऐलान भी किया है। वे ईडी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

कुछ इस तरह चला सियासी घटनाक्रम, विधायक-मेयर ने संभाली विरोध की कमान

भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह, नेता विनोद तिवारी और राम गोपाल अग्रवाल के घर में एक तरफ जहां ईडी जांच में जुटी थी। वहीं दूसरी ओर इनके घर के सामने विधायक और कांग्रेस नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। जहां मोदी सरकार विरोधी नारेबाजी की। जैसे ही ईडी के छापे की खबर फैली, वैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ता छापेमारी वाले स्थान पर पहुंच गए। जहां वे धरना प्रदर्शन करने लगे।

रामगोपाल अग्रवाल के घर के सामने एजाज ढेबर और विधायक कुलदीप जुनेजा जमीन पर ही बैठ गए। जहां मेयर एजाज ढेबर जमकर नारेबाजी की। वे अभी तक वहां डटे हुए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह के घर के सामने पश्चिमी रायपुर विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय तो माइक लेकर मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से मोदी डर गए हैं। इसके कारण वे कांग्रेस के पदाधिकारियों और नेताओं के यहां ईडी के छापे डलवा रहे हैं। कहा कि भूपेश सरकार की लोकप्रियता से छत्तीसगढ़ भाजपा भी डरी है। ये सब रमन सिंह के इशारे पर कार्रवाई चल रही है।

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी के घर से सामने गिरीश दुबे अपने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन दे रहे हैं। उधर, भिलाई में भी विधायक देवेंद्र यादव के घर के सामने कार्यकर्ताओ ने तंबू लगाकर प्रदर्शन किया। अभी धरना जारी है।