पूर्व मंत्री मूणत ने कहा-‘कार्यकर्ता’ मेरा जन्मदिन न मनाएं!

By : madhukar dubey, Last Updated : April 26, 2023 | 10:51 pm

रायपुर। पूर्व मंत्री राजेश मूणत (Former Minister Rajesh Moonat) ने कहा, दंतेवाड़ा में नक्सली घटना में शहीद जवानाें के चलते हम अपना जन्म दिन नहीं मनाएंगे (will not celebrate birthday)। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा वे मेरा जन्मदिन न मनाएं। कहा,दंतेवाड़ा में हमारे वीर जवानों के शहीद होने से बेहद मन व्यथित है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं अौर ईश्वर उनके परिजनों को साहस प्रदान करें। बता दें, मूणत का जन्म दिन मनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी की थी। लेकिन अब उनका जन्मदिन अब नहीं मनाया जाएगा। कहा, यह शोक की घड़ी है, शुभचिंतकों, मित्रों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि आगामी 28 अप्रैल को मेरे जन्मदिन पर उत्सव ना मनाएं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)