जेपी नड्डा बोले, कांग्रेस पाटी के 3 अर्थ, छलावा, ‘लटकाना’ और भटकाना!, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : February 11, 2023 | 4:27 pm

जगदलपुर। (BJP National President JP Nadda) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जगदलपुर (Jagdalpur) पहुंचे जहां वे सीधे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी में मंत्रणा की। इयके बाद वे लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

नड्‌डा ने कहा कि सागर साहू की हत्या का सुनकर बहुत दुख हुआ। यहां जबसे कांग्रेस सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। ये इनके प्रशासन के बारे में बताता है। जब रमन सरकार थी, सुख-चैन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। मगर आज मैं देखता हूं कि, छलावा हुआ है। मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। कांग्रेस के लिए ये सब करना कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कांग्रेस का काम ही है फूट डालो राजनीति करो, हम गर्व के साथ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ तब बना, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने पहल की। उन्होंने अपने वादे को पूरा किया। मुझे याद है कि स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे।

कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। फिर जब रमन सिंह की सरकार आई, तब से विकास हुआ। जेपी नड्डा ने कहा कि जब अंधेरा होगा तभी उजाले का महत्व समझ मे आएगा ना। रमन सरकार में बहुत से काम हुए। कांग्रेस सरकार का एक काम बता दीजिए जो उन्होंने जनता के हित के लिए किया हो।

Jepi Nadada 4

रमन सरकार में 3 यूनिवर्सिटी बनी

रमन सिंह की सरकार में 3 यूनिवर्सिटी बनी, कुशभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी बनी। सुंदर लाल यूनिवर्सिटी बनी। AIIMS भी बना, मुझे खुशी है कि कोरोना काल में कोई दिल्ली नहीं आया। सबका इलाज एम्स में हुआ। पहले लाइट गुल हो जाया करती थी। कई सारी परेशनियां थीं, लेकिन जब से रमन सिंह की सरकार आई। उसके बाद यह समस्या हल हुई है।

दंतेवाड़ा में एजुकेशन सिटी बनाया

दंतेवाड़ा में 150 एकड़ में 100 करोड़ खर्च कर एजुकेशन सिटी बनाई। जब मैं स्वास्थ्य मंत्री बना तो मैंने जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज खोला। साथ ही 200 करोड़ रुपए का सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनवाया। हमने लोगों को मोबाइल फोन बांटे। संचार क्रांति लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत मे पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्र्पति बनाया गया है। अब एक आदिवासी महिला 1.40 करोड़ की जनता को संबोधित करती है। जर्मनी, फ्रांस , यूरोप का विकास रुक गया। भारत 6.1 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ है। आगे बढ़ रहा है।

Jepi Nadada 2

दवाई बनाने में भारत दूसरे नंबर पर

नड्‌डा ने कहा कि भारत आज 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। दवाई बनाने में भारत दूसरे नंबर पर है। मोदी जी की सरकार में 97 प्रतिशत मोबाइल भारत बना रहा है। अब दूसरे नंबर पर है। गाड़ियां बनाने में भारत तीसरे नंबर पर है। मैं कंग्रेसियों को बोलता हूं कि मैं तुमको नजरें दे दूंगा लेकिन दृष्टि खुद को लानी पडेगी। इस देश में टीबी की दवा को आने में 25 साल लगे, पल्स पोलियो को नेशनल प्रोग्राम बनने में 30 साल लगे। जापानी बुखार की दवा आने में भारत को 100 साल लगे। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार में भारत में ही 2 प्रकार की वैक्सीन बनी है। भूपेश बघेल बोलते थे, वैक्सीन नहीं लगाओ। खुद चुपके से जाकर टीका लगवा लिए।

मोदी जी ने सुरक्षा कवच पहनाया

मोदी जी ने लोगों को 200 करोड़ सुरक्षा कवच पहनाया है। छत्तीसगढ़ के 1200 स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ रहे थे। मोदी जी ने यूक्रेन और रूस से बात की। युद्ध को रुकवाया। और बाद में उन्होंने देश के 25 हजार बच्चों को देश लाया। नक्सलियों से लड़का दम भी भाजपा के पास ही है।

रमन भी गरजे, लगाए वादों की झड़ी

इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भी सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ में 16 लाख आवास बनवाएंगे। उन्होंने जनता से कहा कि, आवास चाहिए तो चुनाव में भाजपा को जिताएं। मैंने जब भूपेश बघेल से पूछा कि प्रदेश में स्कूल, सड़क का काम क्यों रुका है तो उन्होंने इसका जवाब दिया कि मेरा काम सड़क स्कूल बनवाना नहीं है। नरवा गरुआ, घुरवा बाड़ी का काम करना है। भूपेश बघेल ने कहा कि, हमने बस्तर के अंधेरे को रोशनी दी है।

Jepi Nadada 3

जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, समेत केंद्र से लेकर राज्य के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभा में पहले भाजपा कार्यकर्ता दिवंगत सागर साहू, बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम को मौन रहकर नड्‌डा ने श्रद्धांजलि दी। सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।