मंत्री अनिला बोलीं, BJP कार्यकर्ता ऐसे ‘चिल्लाते’ हैं जैसे ‘देश का भार’ उस पर हो

By : madhukar dubey, Last Updated : April 9, 2023 | 9:32 am

छत्तीसगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया (Child Development Department Minister Anila Bhediya) बस्तर प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा की महिला विंग को जमकर घेरा है। अनिला भेड़िया ने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि, BJP महिला मोर्चा उग्र रूप से प्रदर्शन करती हैं। क्योंकि उन्हें RSS और BJP पार्टी ने ऐसी ही शिक्षा दी है। उनका एक छोटा सा कर्तकर्ता ऐसे चिल्लाता है। मानों पूरे देश का भार उसके सिर पर हो। हमारी महिला कांग्रेस की विंग बहुत मजबूत है। हम शांतिप्रिय हैं। कांग्रेस हमेशा शांति के रास्ते पर चलती है।

दरअसल, प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास से पहले महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया बस्तर पहुंची। उन्होंने यहां अफसरों की बैठक भी ली थी। साथ ही जगदलपुर के सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रियंका गांधी बस्तर आ रहीं हैं। मुख्ममंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें यहां आने न्योता दिया है। गांधी परिवार का बस्तर से एक खास नाता रहा है। इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक बस्तर आ चुके हैं। उन्हें यहां के भोले-भाले लोगों से मिलने की इच्छा रहती है।

जल्द खत्म होगा कुपोषण

अनिला भेड़िया ने कहा कि बस्तर को जल्द ही कुपोषण मुक्त किया जाएगा हमारे अधिकारी इसी और काम कर रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार की सुपोषण योजना का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, आंगनबाड़ी में गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन, बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। साथ ही मिलेट का हलवा भी घर पहुंचा कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारे सारे अफसर इस काम में लगे हुए हैं।

13 अप्रैल को आ रहीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को एक दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहेंगी। जगदलपुर में आयोजित भरोसा सम्मेलन में वे शामिल होंगी। रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्ममंत्री भूपेश बघेल ने इसकी पुष्टि की है। प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास से पहले छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्रियों ने बस्तर में डेरा जामाना शुरू कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया और आबकारी मंत्री कवासी लखमा जगदलपुर पहुंचे हैं।

इधर, प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास पर अब राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि उनका सम्मेलन में आना सिर्फ औपचारिकता है। CG में कांग्रेस की महिला विंग कमजोर है। वे इसे मजबूती देने आ रहीं हैं। साथ ही संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में भरोसा सम्मेलन के माध्यम से वे CG में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने चुनावी बिगुल फूंकेंगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास से पहले एक बार मुख्ममंत्री भूपेश बघेल भी बस्तर आ सकते हैं।