NDTV ‘निदेशक’ अमन सिंह का इस्तीफा

By : hashtagu, Last Updated : April 9, 2023 | 9:11 pm

रायपुर। अडाणी समूह के कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक (Corporate Brand Patron of Adani Group) और कॉर्पोरेट मामलों के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह ने एनडीटीवी (aman singh ndtv) लिमिटेड के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का मामला भी चल रहा है।

नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) ने बताया कि “अमन कुमार सिंह ने अपनी व्यस्तताओं के चलते कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में डॉ रमन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में एक शक्तिशाली नौकरशाह सिंह उस समय मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव थे। नवंबर, 2022 में अडाणी समूह से बतौर कॉरपोरेट ब्रांड संरक्षक और कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख के तौर पर जुड़े थे। अडाणी द्वारा एनडीटीवी का अधिग्रहण करने के बाद अडाणी समूह ने सिंह को एनडीटीवी के निदेशक मंडल में शामिल किया था।