अब BJP के TV  डिबेट में ‘सुशील-धनंजय’ प्रतिबंधित!

By : madhukar dubey, Last Updated : April 28, 2023 | 10:28 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश BJP के नेताओं ने कांग्रेस की तर्ज पर अब डिबेट में दो कांग्रेस प्रवक्ताओं का बहिष्कार (Boycott of two Congress spokespersons in debate)  कर दिया है। तत्संबंध में बीजेपी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने फरमान जारी किया है। जिसमे कांग्रेस के प्रवक्ता सुशिल आनंद शुक्ल और धनंजय सिंह ठाकुर पर असंसदीय भाषा का उपयोग करने का आरोप मढ़ा है। इसलिए बीजेपी के नेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए उक्त दोनों कांग्रेस प्रवक्ताओं के साथ किसी भी चैनल के डिबेट में हिस्सा नहीं लेने को कहा गया है। इसके पूर्व कांग्रेस ने भी बीजेपी के प्रवक्ता केदार गुप्ता व संजय श्रीवास्तव को प्रतिबंधित किया था।

Bjb

Bjb