ओम माथुर-अरूण साव ने दिए ‘जीत’ के मंत्र

By : madhukar dubey, Last Updated : March 3, 2023 | 8:18 pm

छत्तीसगढ़। मिशन 2023 विधानसभा चुनाव (assembly elections) की जीत हासिल करने के लिए BJP संगठन जोरशोर से जुटा हुआ है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जिलों के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा किसी भी हालत में चुनावी तैयारियों में ढिलाई न बरती जाए। इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर जुटना होगा। ओमप्रकाश माथुर की मौजूदगी में सरगुजा संभाग के संभाग स्तरीय बैठक में हुई।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रास्ताविक भाषण के साथ शुभारंभ हुआ। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश माथुर का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ,पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णु देव साय , केंद्र सरकार में मंत्री रेणुका सिंह जी,पूर्व सांसद राम विचार नेताम ,सांसद गोमती साय सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।