राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर ‘श्रीवास’ का सियासी ‘मास्टर स्ट्रोक’! कहा-‘भूपेश और सुशील’ के सामने कांग्रेस बेबस…VIDEO

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा ने आज इस्तीफा देते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करते कहा, प्रभु श्रीराम लला का अयोध्या में दर्शन करने

  • Written By:
  • Updated On - May 5, 2024 / 08:27 PM IST

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा (Congress national spokesperson Radhika Kheda) ने आज इस्तीफा देते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करते कहा, प्रभु श्रीराम लला का अयोध्या में दर्शन करने पर उन्हें कांग्रेस के राजीव भवन में बेइज्जती होने पर पार्टी ने दोषी पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं की इसलिए मुझे न्याय मिलने पर दुख है और मैं इस्तीफा दे रही हूं। जिस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास (BJP State spokesperson Gaurishankar Srivas) ने सियासी मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और उनकी कांग्रेस का नारा था, कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, लेकिन आज इस पार्टी में अपनी महिला नेत्री के साथ न्याय नहीं हो सका। क्या यही है राहुल गांधी और कांग्रेस के झूठे न्याय पत्र की सच्चाई। अरे, जब अपनी ही पार्टी की एक महिला नेत्री और देश की बेटी के साथ न्याय नहीं कर पाई तो जनता के साथ कांग्रेस क्या न्याय करेगी। कहा, बड़ी अफसोस की बात है कि यहां कांग्रेस की राधिका खेड़ा जी , अपने पार्टी में न्याय पाने के लिए पांच दिन तक लड़ती रहीं लेकिन उनके सम्मान की रक्षा नहीं हो पाई। उनके सम्मान का जिस तरह से छत्तीगढ़ में कांग्रेस ने चीरहरण किया है, ये बहुत दुर्भाग्यजनक घटना है। वास्तव में यह कांग्रेस पार्टी के गुंडा चरित्र और पुरुष चरित्र को दर्शाता है।

श्रीवास ने कहा कि भूपेश और सुशील आनंद शुक्ला के सामने कांग्रेस कितनी बेबस और लाचार है, यह भी दर्शाता है। वास्तव में यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। कहा-भारतीय जनता पार्टी इस घटना की निंदा करती है कि प्रदेश की महतारी कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी। इस भाजपा की 11 की 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस से राधिका खेड़ा का इस्तीफा! खड़गे को लिखा, ‘श्रीराम की भक्त हूं’, इसलिए ‘न्याय’ नहीं मिला…VIDEO

यह भी पढ़ें : सागर में कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल