रमन बोले, झीरम का ‘साक्ष्य’ छिपा रहे भूपेश, देखें VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : February 9, 2023 | 10:05 pm
छत्तीसगढ़। (jhiram case) झीरम कांड की जांच कमेटी की अवधि बढ़ाए जाने पर घमासान मचा हुआ है। उन्होंने झीरम घाटी मामले में नारको टेस्ट पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री (Dr Raman Singh) डॉ रमन सिंह ने भूपेश को घेरा। कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। उसी समय जब झीरम कांड हुआ तो उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां आए थे।
जांच एजेंसी भी उनके द्वारा ही तय की गई थी। कहा, कांग्रेस जांच में सहयोग करें, तथ्यों को छुपाना भी अपराध है सीएम पर होनी चाहिए कार्रवाई। उन्होंने इसके साथ ही कांग्रेस संगठन पर भी पलटवार किया।
कहा कि आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि झीरम कांड कांग्रेस के अंतर्कलह का ही परिणाम है। कहा कि अगर मुख्यमंत्री भूपेश को कुछ भी तथ्य मालूम है तो उसको छिपा क्यों रहे हैं। उसे लोगों के सामने लाना चाहिए।




