‘टारगेट कीलिंग’ सहित कई मुद्दों पर बोले ‘सुशील’!, देखें, VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 10, 2023 | 7:21 pm

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla) ने BJP के टारगेट कीलिंग के अरोप पर कहा, BJP के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वे आरोप लगा रहे हैं। अभी हाल ही में हमारे भी एक कांग्रेस साथी हत्या कर दी गई है। कहा, भाजपा के सरकार के समय हमारे नेताओं की भी हत्या हुई थी। हमने तो उसे टारगेट कीलिंग नहीं कहा था। भारतीय जनता पार्टी लाशों पर राजनीति कर रही है।

बस्तर दौर पर कहा, बस्तर पर अगर फोकस होता तो वहां इतना पिछड़ा नहीं होता। यहां सिर्फ बस्तर में केंद्रीय मंत्री का दौरा चुनावी है। बीजेपी को पहले वहां के लोगों के साथ हुए शोषण के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कहा, आज केंद्रीय मंत्री तुडू जी सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं, यह कांग्रेस की देन है। यह भूपेश सरकार के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है। अनियमित कर्मचारी के सवाल पर कहा, हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं, जैसे ही इसकी जानकारी आ जाएगी तो हम लोग उनके नियमित कर देंगे। थाेड़ा धैर्य रखें और हमारे मुख्यमंत्री पर भरोसा करें। उनकी मांगे पूरीं होंगी।