BJP की महिला मोर्चा के ‘मटके’ का राज! मंत्री अकबर के बंगले पर…कल

By : madhukar dubey, Last Updated : July 12, 2023 | 10:20 pm

छत्तीसगढ़। शराबबंदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। ऐसे में इसे जोरशोर से उठाने के लिए बीजेपी की महिला मोर्चा (Mahila Morcha) मंत्री मोहम्मद अकबर (Mohammad Akbar) का निवास घेरेगी। जहां उनके निवास के सामने प्रदर्शन भी करेंगी। इसका ऐलान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ममता साहू ने किया।

कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं मटका लेकर मंत्री के बंगले पर जाएंगीं। मंत्री मोहम्मद अकबर के बयान के विरोध में कल दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया जायेगा। कहा, सरकार को नींद से जागने का काम महिला मोर्चा करेगी। मंत्री मोहम्मद अकबर को अपने बयान के लिए माफी मांगना चाहिए।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : सब्सिडी की सुविधा और बढ़ती मांग से ‘इलेक्ट्रिक’ वाहनों की बिक्री में निरंतर बढ़ोत्तरी