TS बाबा बोले, BJP एक सच छुपाने के लिए 100 झूठ बोलने को तैयार

By : madhukar dubey, Last Updated : December 28, 2022 | 6:12 pm

छत्तीसगढ़। BJP  ने देश की प्रगति के सारे आधार खत्म कर दिए हैं। यही कारण है आज देश अर्थव्यवस्था के संकट से जूझ रहा है। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री (TS Singhdev) टीएस सिंहदेव ने अपने twitter एकाउंट पर कहे। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार को देश की कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था की आचोलना करते हुए कहा कि आठ साल में केंद्र सरकार से प्रगति के सारे आधारों को खत्म कर दिया है। इसके चलते अब देश में बेराेजगारी बढ़ी है। युवाओं के हाथाें में काम नहीं है। यही कारण है कि बड़े मुल्कों को टक्कर देने की काबिलियत वाला भारत आज आंतरिक परेशानियों से जुझ रहा है। लेकिन भाजपा सिर्फ झूठ बोलने में लगी है।

उन्होंने एक जारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लेकिन बीजेपी इसे छुपाने में जुटी है। इस वजह से जनता को सामने सच सामने नहीं आ पा रहा है।