गैंगस्टर अमन साहू झारखंड से लड़ेगा विधानसभा चुनाव ?, पेशी में वकील ने मांगी अनुमति

झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इन सबके बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। गैंगस्टर अमन साहू विधानसभा चुनाव लडऩे

  • Written By:
  • Publish Date - October 19, 2024 / 05:37 PM IST

      कोर्ट में वकील ने अनुमति पत्र पर कराए हस्ताक्षर

रायपुर। झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। इन सबके बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। गैंगस्टर अमन साहू(Gangster Aman Sahu) विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। शनिवार को झारखंड से रायपुर आए वकील ने नॉमिनेशन फार्म पर अमन साव के हस्ताक्षर कराए है।

अमन साहू ने झारखंड की कोर्ट में चुनाव लडऩे की अनुमति के लिए आवेदन लगाया है। बताया जा रहा है कि झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट से वह चुनाव लड़ेगा।

छत्तीसगढ़ गैंगस्टर अमन साहू ने विधानसभा चुनाव लडऩे कोर्ट से मांगी अनुमति । झारखंड विधानसभा चुनावों(Jharkhand assembly elections) की घोषणा हो चुकी है। इस बीच रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। दरअसल गैंगस्टर अमन साहू विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। आज झारखंड से रायपुर आए वकील ने नॉमिनेशन फार्म पर अमन साहू के हस्ताक्षर कराए है। अमन साव ने झारखंड की कोर्ट में चुनाव लडऩे की अनुमति के लिए आवेदन लगाया है।

बड़कागांव विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की जताई इच्छा

बताया जा रहा है कि झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट से वह चुनाव लड़ेगा। जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार की अदालत में एक याचिका दाखिल की है। बता दें कि अमन साव झारखंड के मोस्टवांटेड गैंगस्टर में से एक है और वर्तमान में जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आम्र्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।

गैंगस्टर अमन साहू कोर्ट में पेश, 28 अक्टूबर तक जेल

झारखंड के गैंगेस्टर अमन साहू को शनिवार को रायपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने पूछताछ करने के लिए आवेदन लगाया था। पांच दिन की पुलिस रिमांड पर अमन साहू को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे 28 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के ऑफिस के बाहर हुई शूटआउट से जुड़ा हुआ है।
बता दें कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद से अमन की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अब इस मामले में और भी गहराई से जांच करने की योजना बना रही है, जिसमें वे अमन से मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर सकते हैं।
दर्ज एफआईआर के आधार पर अमन को रिमांड पर लिया था, जहां उसने अपनी अपराधिक गतिविधियों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अमन साहू को तेलीबांधा कारोबारी की ऑफिस पर शूटआउट वारदात के बाद रिमांड पर लिया गया था। इससे पहले, उसकी गिरफ्तारी से जुड़े मामले में कई अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इस पूरे मामले में अमन साहू की भूमिका और गैंगस्टर से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान के लिए पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया था। अमन साहू के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई सुरागों का पता लगाया है, जो आगे की जांच में मदद कर सकते हैं। पुलिस अब इस मामले में और भी गहराई से जांच करने की योजना बना रही है, जिसमें वे अमन से मिली जानकारी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर सकते हैं।