‘जना नायकन’ फिल्म लीक केस में बड़ा एक्शन: 6 गिरफ्तार, 300 से ज्यादा पायरेसी लिंक ब्लॉक
By : hashtagu, Last Updated : April 13, 2026 | 6:02 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 13, 2026 | 6:02 pm
चेन्नई (तमिलनाडु): तमिल फिल्म (Tamil Film) Jana Nayagan के ऑनलाइन लीक (Online Leak) मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। तमिलनाडु साइबर क्राइम विंग (Cyber Crime Wing) ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस के मुताबिक, फिल्म को रिलीज से पहले ही अवैध रूप से इंटरनेट पर लीक कर दिया गया था।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फिल्म को क्लाउड स्टोरेज और लिंक शेयरिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अपलोड और शेयर किया था। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 से ज्यादा पायरेसी लिंक ब्लॉक कर दिए हैं, जिनके जरिए फिल्म को फैलाया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं और उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आईटी एक्ट, कॉपीराइट कानून और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह फिल्म अभिनेता Vijay की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो रिलीज से पहले ही एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नाराजगी देखने को मिली और पायरेसी को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की गई।
पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि पायरेटेड कंटेंट डाउनलोड या शेयर करना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संदिग्ध लिंक की जानकारी साइबर क्राइम पोर्टल पर देने की अपील भी की गई है।