मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने पोस्ट की अपनी पहली फोटो, लोगों ने पूछा बच्ची का नाम

By : hashtagu, Last Updated : November 15, 2022 | 1:17 pm

आलिया भट्ट हाल ही में मां बनी हैं। वह मदरहुड कितना एंजॉय कर रही हैं, इसकी झलक अपने फैन्स को दी है। तस्वीर में आलिया का चेहरा नहीं दिख रहा है। बस एक कप दिखाई दे रहा है। उनकी मां सोनी राजदान सहित कई लोगों ने आलिया के लिए प्यारभरे कमेंट्स किए हैं। उनके कई फैन्स ने डिमांड की है कि बेटी का चेहरा न दिखाएं तो कम से कम उसका नाम ही बता दें।

बॉलीवुड सिलेब्स को उनके फैन्स का बेइंतेहां प्यार मिलता है। खासकर उनकी लाइफ का कोई अहम मौका हो तो लोगों को इसमें काफी दिलचस्पी रहती है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। अब उनको चाहने आलिया के इंस्टाग्राम पर आने वाले हर पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं और बेटी की झलक का भी इंतजार कर रहे हैं। बच्ची को जन्म देने के बाद आलिया ने अपनी पहली तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनका चेहरा ब्लर है। आलिया एक कप लिए हैं जिसमें mama लिखा है। आलिया ब्लर हैं उनकी झलक दिख रही है। फोटो से साफ पता चल रहा है कि नई मां बनी आलिया अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं और काफी खुश हैं। आलिया की मां ने कमेंट किया है, बेबी। कई लोगों ने आलिया के पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाया है। सैफ अली खान की बहन सबा ने भी उन्हें प्यार दिया है। वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा है, अरे हम मामा बन गए, ऐसा कह रही है आलिया। एक कमेंट है, अब बेबी की तस्वीर शेयर कर दीजिए या कम से कम नाम का ही खुलासा कर दीजिए। कई और लोगों ने बेबी की तस्वीर दिखाने की मांग की है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)