विक्रम गोखले का पुणे में निधन, 15 दिन से अस्पताल भर्ती थे

By : ira saxena, Last Updated : November 24, 2022 | 12:18 am

पुणे: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो पिछले 15 दिनों से हॉस्पिटलाइज थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई भी सुधार नहीं हो रहा था। हालांकि वो किस बीमारी से जूझ रहे थे, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विक्रम गोखले मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा और टेलीविजन में काफी एक्टिव थे। वो फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे। विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।

टेलीविजन में भी विक्रम गोखले ने एक अलग पहचान बनाई थी। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे।

विक्रम गोखले ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, ‘हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे।