भाजपा ने मप्र में शेष बचे 2 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

By : hashtagu, Last Updated : October 29, 2023 | 5:14 pm

भोपाल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश (MP BJP ) में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शेष रह गए दो उम्मीदवारों (Two candidates) के नाम का एलान कर दिया है। इस तरह भाजापा ने अपनी सभी 230 सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर दिये है।

भाजापा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 228 सीटों के लिए पांच सूची पहले ही जारी कर दी थी। गुना और विदिशा सीट के लिए पार्टी के भीतर काफी खींचतान चल रही थी। आखिर पार्टी ने गुना से पन्नालाल शाक्य और विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है। इस तरह भाजपा राज्य की सभी विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम और ऐलान कर चुकी है।

कांग्रेस पहले ही सभी उम्मीदवारों के नाम का फैसला कर चुकी है। कांग्रेस ने सात स्थानों पर उम्मीदवार बदले हैं, मगर भाजपा ने एक भी उम्मीदवार नहीं बदला है।

202310293076315

202310293076315