आम आदमी पार्टी का एमसीडी महापौर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करना केवल राजनीतिक स्टंट : अनिल कुमार

By : madhukar dubey, Last Updated : January 26, 2023 | 9:20 pm

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)| (Delhi Pradesh Congress Committee)  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार (President Anil Kumar)  के नेतृत्व में दिल्ली के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा डोर-टू-डोर अभियान में सभी 280 ब्लॉकों और जिलों में आज हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में भाग लिया। यह कार्यक्रम 2 महीने चलेगा। अनिल कुमार ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दिल्ली में 13,000 से अधिक बूथों चलेगा और सभी ब्लॉकों और जिलों को कवर करेगा।

अनिल कुमार ने एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली नगर निगम की दोनों बैठकों में आम आदमी पार्टी के निगम पार्षदों ने भाजपा के साथ मिल कर गुंडा गर्दी कर हंगामा किया। महापौर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की दो बार प्रक्रिया को रद्द कराने के बाद आम आदमी पार्टी अब जनता का ध्यान भटकाने को सुप्रीम कोर्ट का रुख करना, केवल राजनीतिक स्टंट है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम 6 जनवरी तथा 24 जनवरी की बैठकों में मेयर के चुनाव नहीं हो सका, जिसके लिये आम आदमी पार्टी भाजपा के साथ पूरी तरह से जि़म्मेदार हैं।

अंत में अनिल कुमार ने कहा कि महापौर और निगम की सत्ता में निर्वाचित निकाय ना होना नागरिक प्रशासन पर एक गंभीर प्रहार है। लेकिन सत्ता की भूखी आम आदमी पार्टी और भाजपा के राजनेताओं को लोगों के हितों के बारे में चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच मारपीट, बदसलूकी व सदन के हंगामें से दिल्ली की जनता आहत है।