कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान का ‘लोगो’ लांच, देखें, VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : January 21, 2023 | 6:00 pm

छत्तीसगढ़। (National Congress) राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज हाथ से हाथ से जोड़ो अभियान का लोगो लांच किया। इसके लिए आज कांग्रेस नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस किया। जहां उन्होंने बताया कि इसके जरिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी।

बता दें, इधर, भारत जोड़ो अभियान की तर्ज पर (haath se haath jodo) ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान से कांग्रेस छत्तीसगढ़ (Congress Chhattisgarh विधानसभा चुनाव में बाजी अपने नाम करने के लिए एक्शन मोड में आ गई है। यही कारण है कि प्रदेश में हर ब्लॉकवार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इसके जरिए कांग्रेस एक ओर जहां जनता के बीच बीजेपी के केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जाएगी।

एक महीने में ९० हजार किमी यात्रा करेंगे कांग्रेसी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में ३०७ ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम १० किमी यात्रा करेंगी। एक दिन में कम से कम तीन हजार किमी यात्रा होगी। ऐसे में ३० दिन में ९० हजार किमी से अधिक यात्रा चलेगी। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा।