चन्नी का एक और वीडियो आया सामने, ताश के बाद भांगड़ा करते आए नजर

By : hashtagu, Last Updated : May 18, 2024 | 11:01 pm

जालंधर, 18 मई (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी (Congress candidate Charanjit Singh Channi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह भांगड़ा (That bhangra in the video) करते नजर आ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के इस दौर में चरणजीत सिंह चन्नी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे है। चन्नी को जिमखाना क्लब में पंजाबी गायक अमरिंदर गिल के गाने पर भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह चल मेले नू चलिये गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब चन्नी आम लोगों के बीच मस्ती करते हुए देखे गए हैं। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें चन्नी को आम जनता के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है।

हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने गांव के लोगों के साथ ताश खेल रहे थे। उस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष के नेताओं ने चन्नी पर जमकर निशाना साधा था।

बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की चर्चित लोकसभा सीट जालंधर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और जालंधर सीट से पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू से है।