बौद्ध सम्मेलन विवाद पर सीएम भूपेश बोले, दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएं

By : madhukar dubey, Last Updated : November 13, 2022 | 8:06 pm

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बौद्ध सम्मेलन में उपजे हिंदू देवी-देवताओं के पूजन के विवाद पर कहा कि दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान हमें कराना चाहिए। ताकि लोगों में आपसी सौहार्द और प्रेम बना रहे। वे राजनांदगांव जिले के डोगरगांव में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होने गए थे।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय बौद्ध सम्मेलन को लेकर हो रहे विवाद पर सीएम ने कहा कि कभी भी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अपने धर्मों को मानें और दूसरे की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएं। बता दें कि बौद्ध सम्मेलन में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाया गया है। ये सम्मेलन 7 नवंबर को राजनांदगांव में आयोजित हुआ था। कहा कि सम्मेलन में जो भी हुआ उसे तूल नहीं दिया जाना चाहिए।

धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत

इस उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से हासिल की। कहा कि अधिकारी यह ध्यान दें कि धान उपार्जन केंद्रों पर धान का जमाव नहीं होने पाए। इसके बराबर उठाव और परिवहन किया जाए। साथ ही यह भी व्यवस्था हो कि कोदो, रागी और कुटकी की खरीदी समर्थन मूल्य पर किया जाए। धान की खरीदी में बारदानों की कमी कत्तई नहीं होने पाए। इसके लिए सीएम ने मौजूद अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी।