मणिपुर के सांसदों को हिंसा पर बोलने की अनुमति न देना पूरे राज्य का अपमान : कांग्रेस

कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को कहा कि भाजपा के दो सांसदों को अपने ही राज्य में हिंसा पर संसद में बोलने की अनुमति न देना न केवल

  • Written By:
  • Updated On - August 12, 2023 / 11:32 PM IST

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को कहा कि भाजपा के दो सांसदों को अपने ही राज्य में हिंसा पर संसद में बोलने की अनुमति न देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे मणिपुर का अपमान है। मणिपुर के भाजपा सांसद (BJP MP from Manipur) को आग्रह के बाद भी संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी गई। यह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि पूरे मणिपुर का अपमान है। भाजपा की विभाजनकारी राजनीति ने सबसे पहले मणिपुर में आग लगाई। जब हिंसा भड़की, तो उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया। फिर भी हिंसा जारी है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा- ऐसे समय में मणिपुर से अपने ही सांसद और विदेश राज्य मंत्री को बोलने से रोकना भाजपा के लिए शर्मनाक है। विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह और मणिपुर के एक और बीजेपी सांसद को संसद में बोलने की इजाजत नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में भाजपा नेता की मुस्लिम मतदाताओं से अपील पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग