रमन ने गौरव दिवस के खिलाफ छेड़ा Twitter वार

By : madhukar dubey, Last Updated : December 17, 2022 | 9:58 pm

छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Raman Singh) ने गौरव दिवस पर भूपेश सरकार के चार साल पूरे होने पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्टर पोस्ट कर सवाल भी दागे। उनकी दलील है कि (Bhupesh) भूपेश सरकार बताए की मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर विभाग तक भ्रष्टाचारी बैठे हैं, सड़कों पर अपराधी घूम रहे हैं और प्रदेश की पहचान ईडी और सीडी की हो गई है।

 

आगे लिखते हैं कि छत्तीसगढ़ कुशासन दिवस है। डेढ़ दशक में डेढ़ दशक में छत्तीसगढ़ की पहचान समृद्धि से बनाई थी। लेकिन आज ने २००३ से पहले वाला जंगलराज बना दिया है। बता दें, जहां कांग्रेस सरकार अपनी चार साल के कामकाज को बता रही है। वहीं भाजपा भूपेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार के मामले को गिनाकर घेरने की कोशिश दिख रही है।