बारिश ने बिगाड़ा खेल: KKR vs PBKS मैच रद्द, कोलकाता को मिला सीजन का पहला अंक
By : hashtagu, Last Updated : April 6, 2026 | 11:06 pm
कोलकाता: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच ईडन गार्डन्स (Eden gardens) में खेला जा रहा मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। लंबे इंतजार के बाद जब हालात नहीं सुधरे और कट-ऑफ टाइम नजदीक आ गया, तो अंपायरों ने मैच को कॉल ऑफ कर दिया।
मैच रुकने तक कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही थी और टीम 25 रन पर 2 विकेट खोकर दबाव में थी। फिन एलन और कैमरून ग्रीन जल्दी आउट हो गए थे और पंजाब मैच में मजबूत स्थिति में दिख रही थी।
लेकिन बारिश ने पूरा खेल बदल दिया। ग्राउंड स्टाफ की कोशिशों के बावजूद मैदान खेलने लायक नहीं हो सका और आखिरकार मुकाबला रद्द करना पड़ा।
इस फैसले के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन का पहला पॉइंट रहा, जबकि पंजाब किंग्स को एक तरह से नुकसान हुआ क्योंकि टीम मैच में आगे दिख रही थी।
इस मुकाबले ने एक बार फिर दिखाया कि टी20 क्रिकेट में मौसम किस तरह मैच का रुख पूरी तरह बदल सकता है।



