बारिश से रुका KKR vs PBKS मैच: कोलकाता 25/2 पर संकट, रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फायदा?
By : hashtagu, Last Updated : April 6, 2026 | 8:11 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 6, 2026 | 8:11 pm
कोलकाता: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा मैच बारिश के कारण रोकना पड़ा है। मैच रुकने तक कोलकाता की टीम 25 रन पर 2 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने एक ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन के विकेट गंवा दिए। दोनों बल्लेबाजों को जेवियर बार्टलेट ने आउट किया और पंजाब को शुरुआती बढ़त दिलाई।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने एक ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन के विकेट गंवा दिए।
दिलचस्प बात यह रही कि ओवरकास्ट कंडिशन और बारिश की संभावना के बावजूद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, जो अब टीम पर भारी पड़ता दिख रहा है। रहाणे ने टॉस के दौरान बताया कि टीम दो बदलाव के साथ उतरी है क्योंकि वरुण चक्रवर्ती चोटिल हैं और सुनील नरेन भी उपलब्ध नहीं हैं। यानी टीम अपने दोनों प्रमुख स्पिनरों के बिना खेल रही है।
दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वही संयोजन मैदान में उतरा है।
मैच के बीच में बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते खेल रोकना पड़ा। अब अगर बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाता और इसे रद्द करना पड़ता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक (points) दिया जाएगा। ऐसे में पंजाब, जो बेहतर स्थिति में दिख रही थी, को थोड़ा नुकसान होगा, जबकि कोलकाता को राहत मिल सकती है क्योंकि टीम मुश्किल में थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
अब सबकी नजर मौसम पर टिकी है कि मैच दोबारा शुरू होता है या नहीं।
RAIN STOPS PLAY 🌧️🚨
KKR v PBKS on hold as the rain takes over! 👀#TATAIPL 2026 | #KKRvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/zWHR71jXpN pic.twitter.com/a7LazuENLk
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 6, 2026