श्योपुर जिले के एक थाने में श्योपुर निवासी भाजपा नेता अरविंद सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता यश भारतीय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अर्जुन आर्य को प्रत्याशी बनाया है।
भाजपा की ओर से बुधनी विधानसभा में मैदान में उतारे गए रमाकांत भार्गव विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं, जबकि विजयपुर के उम्मीदवार रामनिवास रावत कांग्रेस के छह बार विधायक रहे हैं।
राज्य में दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव होना है। भाजपा ने बुधनी से रमाकांत भार्गव और विजयपुर से रामनिवास रावत को उम्मीदवार बनाया है।