विधायक दल की बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल ने विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार की नई कैबिनेट में अनिल विज, कृष्ण लाल मिड्ढा, श्रुति चौधरी, अरविंद कुमार शर्मा, विपुल गोयल , निखिल मदान को जगह मिल सकती है।
सैनी बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। वो खट्टर के नजदीकी भी हैं। उन्होंने संगठन में भी काफी काम किया है।