रूसी एस्ट्रनॉट्स ने स्पेस में मनाया जश्न, न्यूजीलैंड में आतिशबाजी के साथ 2023 का स्वागत
By : hashtagu, Last Updated : December 31, 2022 | 8:59 pm

भारत में नए साल की शुरुआत होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन विश्व के कई देशों में नए साल का आगमन हो चुका है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में नए साल यानी 2023 का जश्न मनाया गया। इस दौरान ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को जगमगाती लाइट्स से सजाया गया।
इधर, रूसी एस्ट्रनॉट्स ने स्पेस में जश्न मनाया। रूस के तीन एस्ट्रोनॉट्स सर्गेई प्रोकोपिएव, एना किकिना और दिमित्री पेटेलिन ने नए साल का स्वागत करने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को सजाया।

Pic3