‘PM मोदी’ बन गए बच्चे! की खूब मस्ती!…VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : November 16, 2023 | 3:21 pm
डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े ही खुले दिल के इंसान हैंं। आज इनकी दूरगामी सोच और नीतियों के चलते भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्वोच्च शिखर पर स्थान बना चुका है। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो, उसमें पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही संभव हुआ। लेकिन जहां तक प्रधानमंत्री मोदी जी की बात है तो वह सभी से खुलकर अपनी मन की बात रखते हैं।
वैसे भी उनके ‘मन की बात’ का कार्यक्रम अपनी लोकप्रियता के शिखर पर है। जहां इसको सुनने के लिए लोगों में बेसब्री से इंतजार रहता है। पूर्व में भी मोदी के बिंदास विडियाे और फोटो वायरल होते रहते हैं। उदाहरण के तौर पर जैसे कभी उनके द्वारा ड्रम बजाना तो कभी बच्चों के साथ हंसी ठिलोली। ऐसा ही एक विडियो एक्स ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही सभी-सभी अपने -अपने अंदाज में कुछ न कुछ लिख रहे हैं।
बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं मोदी जी…
बच्चों के साथ बच्चे बन जाते हैं मोदी जी… pic.twitter.com/UUOXT5oouX
— BJP (@BJP4India) November 16, 2023
यह भी पढ़ें : अरूण साव का दावा : भाजपा की ‘सरकार’ बनते ही पूरे होंगे वादे




