Bareilly Story: राजेंद्र प्रसाद PG कॉलेज में चला ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता’ अभियान
By : hashtagu, Last Updated : February 17, 2024 | 8:10 pm
बरेली। 16 फरवरी 2023 को राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज मीरगंज (Rajendra Prasad PG College Mirganj) बरेली में प्राचार्य प्रोफेसर सुमन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन व कार्यक्रम अधिकारी रत्नाकर दुबे के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। स्वयं सेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान (Beti Bachao Beti Padhao awareness campaign) के अंतर्गत चयनित ग्राम चुरई दलपतपुर में में रैली निकालकर कर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया।
प्रियंका, भारती, पंकज, सुनील व अज़ीम की टोलियों ने नुक्कड़ नाटक कर बेटी बेटा एक समान का पाठ पढ़ाया। शिविर के द्वितीय सत्र में लैंगिक असमानता: कारण व समाधान विषय पर बौद्धिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता ग्राम प्रधान अपर्णा देवी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला हेल्पलाइन योजना, महिला शक्ति केन्द्र जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी रत्नाकर दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर डॉ फाइज़ डॉ संदीप डॉ आतिफ डॉ शिव प्रताप सिंह डॉ सचिन गिरि आदि प्राध्यापकों ने अपने विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें : Political Story : 400 पार ‘PM मोदी’ के दावे पर ‘इंडिया गठबंधन’ की उखड़तीं सांसें! मोदी सूनामी ‘लगाएगी’ हैट्रिक
यह भी पढ़ें : X Story : BJP ने छेड़ा ‘भोग-विलास-खोटा इतिहास’ का पोस्टर वार! सियासी मायने






