गजब की बुआ, शेरनी बनकर टूट पड़ी तेंदुए पर और बचा ली मासूम की जान

By : hashtagu, Last Updated : May 18, 2025 | 4:08 pm

रायपुर। दुधावा जिले के सरोना वन परिक्षेत्र के दुधावा(Dudhwa of Sarona forest range) में बालक विराट नेताम 6 वर्ष अपनी मां के साथ करीब शाम 7.30 बजे शादी घर टिकावन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी पीछे से तेन्दुआ ने बालक विराट नेताम पर हमला (Leopard attacked boy Virat Netam)कर दिया। इस दौरान उसकी मां और आसपास अन्य लोगों ने शोर मचाया तो तेन्दुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। विराट के पीठ, कमर पर चोट आई है।

पहाड़ी पर बच्चे का सिर बरामद

घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर ले गए। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर इलाके में सर्च अभियान चलाया है। गांव के चारों तरफ जंगल होने के कारण वन विभाग द्वारा जगह-जगह ट्रेफ कैमरा लगाए जा रहे हैं ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा सके। विभाग द्वारा शाम को मॉनिटरिंग भी किया जाएगा।

इससे पहले अगस्त 2024 में धमतरी-कांकेर जिला बॉर्डर पर कोड़मुड़ गांव में तेंदुए ने 3 वर्ष के तिरेश मरकाम को शिकार बनाया था। बच्चा अपने घर की बाड़ी में खेल रहा था, बच्चे के लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन करने पर घर के आस-पास तेंदुए के पंजे के निशान मिले। पुलिस और वन विभाग ने दुधावा की पहाड़ी पर बच्चे का सिर बरामद किया।

यह भी पढ़ें : CG STORY : शराब घोटाले का जिन्न ! अब 30 अफसर भी लपेटे में, पूरी लूट कहानी एक नजर में