छत्तीसगढ़ सरकार में तीन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण, विभागों का बंटवारा
By : dineshakula, Last Updated : August 20, 2025 | 2:05 pm
By : dineshakula, Last Updated : August 20, 2025 | 2:05 pm
रायपुर: आज विष्णु साय सरकार (Vishnu Sai Government) में तीन नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया और विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
सुस्पष्ट कार्य विभाजन और दायित्वों के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने के लिए तैयार हैं।
सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि करने और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने, विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में समर्पित हैं।
गजेंद्र यादव (नए मंत्री) – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य।
गुरु खुशवंत साहेब (नए मंत्री) – कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास।
राजेश अग्रवाल (नए मंत्री) – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री विजय शर्मा एवं श्री अरूण साव, मंत्रीपरिषद के सदस्यगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 2/3 pic.twitter.com/VwlhMY10EC
— Governor Chhattisgarh (@GovernorCG) August 20, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विधानसभा, सुशासन एवं अभियंत्रण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण विभाग समेत वे सभी विभाग, जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल और युवा कल्याण।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
रामविचार नेताम – आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन विकास।
दयाल दास बघेल – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।
केदार कश्यप – वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य।
लखन लाल देवांगन – वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम।
श्याम बिहारी जायसवाल – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन।
ओपी चौधरी – वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी।
लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण।
टंकराम वर्मा – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा।
मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
सुस्पष्ट कार्य विभाजन एवं दायित्व के साथ मेरे कैबिनेट के सहयोगीगण नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने तैयार हैं।
सभी मंत्रीगण प्रदेश की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने, हमारे संकल्पों की सिद्धि कर यशस्वी प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/QU2UfEyJBf
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 20, 2025
Also Read: छत्तीसगढ़ साय मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्री शपथ ग्रहण, राजभवन के बाहर आतिशबाजी और समर्थकों का जश्न