मिलान में फंसे 256 यात्री, दिवाली पर घर लौटने की उम्मीद टूटी

By : dineshakula, Last Updated : October 19, 2025 | 11:21 am

मिलान/नई दिल्ली – दिवाली (diwali) पर भारत लौटने की उम्मीद लगाए बैठे 256 यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। एयर इंडिया की मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI138 को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे सभी यात्री इटली के मिलान एयरपोर्ट पर फंसे रह गए।

यह फ्लाइट शुक्रवार, 17 अक्टूबर को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी, जिसमें 256 यात्री और 10 क्रू मेंबर सवार होने वाले थे। एयर इंडिया ने फ्लाइट कैंसिल करने की वजह “तकनीकी खराबी” बताई है।

एयर इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, “मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI138 को तकनीकी कारणों से रद्द किया गया। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।”

दिवाली (20 अक्टूबर) से ठीक पहले हुई इस रद्दीकरण से सैकड़ों लोगों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं। कई यात्री अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने की तैयारी में थे, लेकिन अब उन्हें बिना किसी वैकल्पिक इंतजाम के मिलान में रुकना पड़ा है।

\