लक्ष्मी पूजा के लिए 8 शुभ मुहूर्त, आज दोपहर 3:30 से शुरू
By : dineshakula, Last Updated : October 20, 2025 | 10:27 am
Deepavali: आज दीपावली है और इसी के साथ लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो रहे हैं। कार्तिक अमावस्या तिथि भी दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह 5:25 बजे तक रहेगी। इस दौरान कुल 8 विशेष मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें अलग-अलग वर्ग के लोग अपनी सुविधा अनुसार पूजन कर सकते हैं।
पूजा का पहला मुहूर्त दोपहर 3:30 से शाम 5:00 बजे तक का है, जो शासकीय या निजी दफ्तरों के लिए लाभदायक माना गया है। विद्यार्थियों के लिए शाम 5:00 से 6:30 तक अमृत काल है। ग्रहस्थी, किसान, व्यापारी और विद्यार्थी शाम 7:32 से रात 9:28 तक पूजा कर सकते हैं, जिसे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है।
स्टार्टअप शुरू करने वाले व्यापारी शाम 5:55 से 7:25 तक चंचल योग में पूजा कर सकते हैं। आध्यात्मिक साधकों के लिए रात 12:25 से 1:55 तक का लाभ मुहूर्त है, जबकि पारंपरिक व्यापारी रात 3:25 से 4:55 तक शुभ मुहूर्त में पूजन कर सकते हैं।
सबसे विशेष ब्रह्म मुहूर्त सुबह 3:55 से 5:25 तक है, जो सभी के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
दीपावली से जुड़ी 5 पौराणिक कहानियाँ
-
समुद्र मंथन से लक्ष्मी का प्रकट होना – देवताओं और दैत्यों द्वारा किए गए मंथन में लक्ष्मी प्रकट हुईं, उसी दिन को दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
-
मां काली का असुरों का वध – पश्चिम बंगाल में दीपावली की रात मां काली की पूजा होती है।
-
राजा बलि की धरती पर वापसी – दक्षिण भारत में इसे बलि के आगमन का पर्व माना जाता है।
-
भगवान राम की अयोध्या वापसी – 14 वर्षों के वनवास के बाद राम, सीता और लक्ष्मण के लौटने की खुशी में नगर दीपों से सजाया गया।
-
युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ – इंद्रप्रस्थ की स्थापना और धर्मराज युधिष्ठिर द्वारा भव्य यज्ञ के आयोजन की स्मृति में दीपावली मनाई जाती है।



