ठाकरे भाईयों का ऐतिहासिक महत्त्वपूर्ण गठबंधन BMC चुनाव के लिए एक साथ
By : hashtagu, Last Updated : December 24, 2025 | 2:18 pm
मुंबई : मुंबई में 20 साल बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे (Raj Thackery) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका BMC चुनाव 2026 से पहले अपने-अपने दलों शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना MNS के बीच गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने आज मुंबई के वर्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर यह घोषणा की।
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की यह युक्ती राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि करीब दो दशकों से दोनों पार्टी प्रमुख अलग-अलग रास्तों पर थे। अब उन्होंने कहा है कि वे एक साथ लड़ेंगे और मुंबई के लिए मराठी लोगों का प्रतिनिधित्व मजबूत करेंगे।
दोनों नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह गठबंधन सिर्फ एक चुनावी गठबंधन नहीं बल्कि लंबी साझेदारी की शुरुआत है। राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई का अगला महापौर मराठी होगा और यह गठबंधन उसके लिए काम करेगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वे साथ आने के लिए तैयार हैं और यह गठबंधन टिकाऊ रहेगा।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Shiv Sena (UBT) Chief Uddhav Thackeray and MNS Chief Raj Thackeray, along with their wives, offer tributes to Balasaheb Thackeray at his memorial in Shivaji Park.
Shiv Sena (UBT) leader Aaditya Thackeray and MNS leader Amit Thackeray are also… pic.twitter.com/7B55TYfi06
— ANI (@ANI) December 24, 2025
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार दोनों दलों ने सीट बंटवारे पर भी बात कर ली है। शिवसेना (UBT) 145 से 150 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि MNS 65 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह सीट साझा योजना BMC के कुल 227 वार्डों के लिए तय की जा रही है।
विशेषज्ञों के मुताबिक यह गठबंधन मुंबई की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है क्योंकि पिछले स्थानीय चुनावों में शिवसेना (UBT) और अन्य विपक्षी दलों को मजबूत चुनौती का सामना करना पड़ा था।
गठबंधन के ऐलान के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य में सख्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। भाजपा और उसकी सहयोगी शिंदे शिवसेना के खिलाफ यह नई राजनीतिक रणनीति आगामी BMC चुनाव को और रोमांचक बना सकती है।
यह गठबंधन 15 जनवरी 2026 को होने वाले BMC चुनाव से पहले दोनों पक्षों के लिए निर्णायक मोड़ हो सकता है।




