रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शाही शादी 26 फरवरी को उदयपुर में, दुल्हन के लहंगे के रंग को लेकर बढ़ी उत्सुकता
By : hashtagu, Last Updated : February 23, 2026 | 7:01 pm
उदयपुर: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी (Wedding) की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शाही अंदाज में होने जा रही है। इस खास मौके को कपल ने “VIROSH” (Virosh) नाम दिया है, जो उनके नामों के मेल से बना है और फैंस के बीच पहले से ही लोकप्रिय (Popular) है।
शादी से पहले दोनों सितारे हाल ही में उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। रश्मिका ने नेवी ब्लू ब्लेजर और व्हाइट आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज दिखाया, जबकि विजय ब्लैक जैकेट और व्हाइट शर्ट-ट्राउजर में नजर आए। दोनों का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि शादी के दिन रश्मिका किस रंग का लहंगा पहनेंगी। फैशन सर्कल में चर्चा है कि वह ट्रेडिशनल रेड, रानी पिंक, डीप येलो, डस्टी रोज, ऑरेंज या फिर आइवरी-गोल्ड जैसे रॉयल शेड्स में नजर आ सकती हैं। हालांकि, कपल की ओर से अभी तक वेडिंग आउटफिट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
सूत्रों के अनुसार शादी समारोह निजी (Private) रखा गया है, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। उदयपुर के एक भव्य होटल में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। फैंस इस शादी को साल 2026 की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग मान रहे हैं और सोशल मीडिया पर #ViroshWedding ट्रेंड कर रहा है।




